प्लेऑफ में एंट्री करते ही बदल गया RCB का होम ग्राउंड, अब चिन्नास्वामी नहीं इस स्टेडियम में होंगे मुकाबले
RCB vs SRH IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अब तक शानदार गुजरा है। आरसीबी ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। अभी भी आरसीबी के पास दो मुकाबले बचे हुए हैं। अगर आरसीबी अपने आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करती है तो वह टॉप 2 में लीग सीजन का समापन कर सकती है। लिहाजा टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिल सकते हैं।
बदल गया आरसीबी का होमग्राउंड (RCB vs SRH IPL 2025)
मंगलवार यानी 20 मई को बीसीसीआई ने आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के लिए स्टेडियम को बदलने की घोषणा कर दी है। 23 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और हैदराबाद का मुकाबला होने वाला था। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण अब यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

27 मई को लखनऊ से होगा सामना
इसका मतलब है कि लीग चरण में आरसीबी के दोनों बचे हुए मैच एक ही स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के बाद आरसीबी की टीम को 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से सामना करना है। बेंगलुरु में भारी बारिश के लिए जारी येलो अलर्ट के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लिहाजा आरसीबी अपने दोनों ही मैच एक ही स्टेडियम में खेलने वाली है।
भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बेंगलुरू में 17 मई का मैच एक भी गेंद फेंके बिना पूरी तरह से बारिश में धुल गया था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा शहर में लगातार भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी करने के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा और शेड्यूलिंग को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी। यही वजह है कि बीसीसीआई ने आरसीबी के बचे हुए मुकाबलों को लखनऊ में आयोजित करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications