World Cup 2023: वेस्टइंडीज अभी भी कर सकती है क्वालीफाई? पाकिस्तान को करनी होगी मदद, जानें कैसे
West Indies fail to qualify for 2023 ODI World Cup: वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
West Indies fail to qualify for 2023 ODI World Cup: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 8 टीमें वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि दो स्थान के लिए अभी 10 टीमों के बीच क्वालीफायर्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस क्वालीफायर्स मुकाबले में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन साधारण रहा है।
वर्ल्ड कप की रेस से बाहर: शनिवार एक जुलाई को वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट हरा दिया। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफायर राउंड के सुपर सिक्स में सभी मुकाबले जीतने जरूरी थे, लेकिन टीम को अपने पहले ही मैच में स्कॉटलैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

अभी भी है मौका: लगातार तीन हार झेलने के बाद भी वेस्टइंडीज के पास अभी भी वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने का मौका है। पाकिस्तान की टीम भारत आने को लेकर अभी तक श्योर नहीं है। पाकिस्तान भारत आने के लिए अपनी सरकार से मंजूरी की तलाश कर रहा है। अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में भाग लेने से इनकर कर देती है तो फिर वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफाई करने के दरवाजे खुल जाएंगे।
टॉप 3 में बनानी होगी जगह: वेस्टइंडीज को क्वालीफाई करने के लिए फिर टॉप थ्री में अपनी जगह बनानी होगी। श्रीलंका और ओमान के खिलाफ वेस्टइंडीज को अपने दो अगले मैच खेलने हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज को ये दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा टीम उम्मीद करेगी कि स्कॉटलैंड या नीदरलैंड में से कोई एक टीम चार अंक तक ही पहुंचे और उनका नेट रन रेट उनसे कम हो।
दो टीम कर लेगी क्वालीफाई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर राउंड के सुपर सिक्स में हिस्सा लेने वाली टॉप की दो टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी अभी इस रेस में स्कॉटलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें बनी हुई है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को मैच होना है, जिस पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications