IND vs AUS: केएल राहुल ने फॉर्म को लेकर हो रही आलोचना पर दिया जवाब

केएल राहुल ने अपने गेम और स्ट्राइक रेट को लेकर अहम बयान दिया है, उन्होंने जरूरत के हिसाब से खेलने की बात कही है।

KL Rahul

KL Rahul Speaks on his form: खराब फॉर्म के चलते केएल राहुल को इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह बतौर ओपनर शुभमन गिल को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था। राहुल के गेम को लेकर उनकी आलोचना भी काफी हुई और टीम में शामिल करने को लेकर भी सवाल खड़े हुए। आलोचना और अपने खेल को लेकर राहुल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर भी कुछ बड़ी बातों का जिक्र किया है। अहमदाबाद में उन्होंने खुद पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया।

केएल राहुल ने दी स्ट्राइक रेट को लेकर प्रतिक्रिया

अहमदाबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी की लॉन्चिंग के मौके पर राहुल ने कहा कि मैं समझता हूं कि स्ट्राइक रेट ओवररेटेड है। यह स्कोर पर निर्भर करता है। अगर आप 140 का स्कोर चेज कर रहे हैं, तो 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने की आवश्यकता नहीं है। यह उस समय की स्थिति पर निर्भर करता है। गौरतलब है कि पिछली दस टेस्ट पारियों में केएल राहुल की फॉर्म खराब रही है। वह इस दौरान एक बार भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में उनको टीम में शामिल करने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।

इंदौर टेस्ट में गिल को खिलाया गया था

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मैचों में राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे और रन बनाने में नाकाम रहे। वह अपनी लय में बिलकुल नहीं दिखे। इसके बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने राहुल को टीम में शामिल करने को लेकर सवाल उठाए। वेंकटेश प्रसाद ने तो उनको बाहर करने तक की मांग कर डाली। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी आलोचना देखने को मिली। इंदौर टेस्ट में राहुल को बाहर कर दिया गया। उनको उपकप्तानी से भी हटा दिया गया और गिल को ओपनर के तौर पर लाया गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की की नई जर्सी लॉन्च

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी वहां लॉन्च की गई। एक इवेंट के जरिये ऐसा किया गया। इसमें केएल राहुल के अलावा टीम के मेंटर गौर्तं गंभीर और टीम के कई खिलाड़ी मौजूद थे। उनके अलावा बीसीसीआई सचिव जय शाह भी इस इवेंट में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+