IPL 2023 और WTC फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल, सोशल मीडिया के जरिए दिया भावुक संदेश

KL Rahul set to miss ICC World Test Championship final: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे।

ICC World Test Championship

KL Rahul, captain of Lucknow Super Giants, ruled out ipl 2023: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आईपीएल 2023 के बचे हुए मुकाबले में अब केएल राहुल लखनऊ की तरफ से खेलते नजर नहीं आएंगे।

इंजरी के कारण हुए बाहर: चोटिल होने की वजह से केएल राहुल ने आईपीएल 2023 और जून में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है। उन्होंने ये फैसला डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद ली है।

राहुल के पैर में है तकलीफ: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल तकलीफ में नजर आए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि वह तुरंत मैदान से बाहर चल गए। दूसरी पारी में वह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए लेकिन रन लिए बगैर ही बल्लेबाजी करते रहे।

तस्वीर के साथ लिखी यह बात: केएल राहुल ने आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं खेलने पर अफसोस जताया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ भावुक संदेश लिखा। केएल राहुल ने लिखा कि मैं आईपीएल में कप्तान के तौर पर हर मैच में टीम के साथ रहना चाहता था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सकता है।

लखनऊ को करेंगे सपोर्ट: केएल राहुल ने कहा कि भले ही वह टीम के साथ नहीं होंगे। लेकिन मैदान के बाहर से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे और हर मैच को देखेंगे। उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि साथी खिलाड़ी हमेशा की तरह अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे।

इस वजह से हुए बाहर: केएल राहुल ने लिखा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-समझकर लिया है। राहुल के मुताबिक मेडिकल टीम के साथ सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि जल्द से जल्द मेरी जांघ की सर्जरी कराई जाये। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+