KL Rahul ने बढ़ाई भारतीय टीम की मुश्किलें? अब मेलबर्न में कैसे मिलेगी टीम इंडिया को जीत
KL Rahul injury: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मेलबर्न (Melbourne) में होने वाला चौथा टेस्ट भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। इस मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम किसी भी हाल में चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करने को बेकरार होगी।
WTC के फाइनल के लिए होगी जंग (WTC)
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने और WTC के फाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक और निर्णायक साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस सीरीज में भारत से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है।

केएल राहुल चोटिल (KL Rahul injury)
मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को चोट लगने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल को नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान दाएं हाथ में गेंद लग गई, जिसके बाद उन्होंने दर्द महसूस किया और उन्हें ट्रीटमेंट लेते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें राहुल को चोटिल हाथ पर ट्रीटमेंट करवाते हुए देखा जा सकता है।
भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें
केएल राहुल का चोटिल होना टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है। क्योंकि राहुल की चोट से उनके मेलबर्न मैच में खेलने की स्थिति पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिली है कि चोट कितनी गंभीर है या उन्हें कितने समय के लिए खेल से बाहर रहना पड़ेगा। इस समय भारतीय टीम के मेडिकल टीम द्वारा राहुल का इलाज किया जा रहा है और उनकी चोट का आकलन किया जा रहा है।
मेलबर्न में दमदार रहा है भारत का रिकॉर्ड
मेलबर्न स्टेडियम पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें एक ड्रॉ और दो जीत शामिल हैं। साल 2014 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच को ड्रॉ पर समाप्त किया था। वहीं साल 2018 में यहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने में सफलता हासिल की थी। साल 2020 में फिर से भारत ने मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जिससे भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर शानदार वापसी की और यह जीत भी भारत के लिए यादगार जीत थी।












Click it and Unblock the Notifications