KKR vs PBKS: केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने पर पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RCB की कुर्सी गई नीचे

KKR vs PBKS, IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लंबे इंतजार के बाद भी जब मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका, तो आखिरकार इसे रद्द घोषित कर दिया गया। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया, जिसका सीधा असर अंक तालिका पर देखने को मिला है। अंक तालिका में केकेआर का खाता खुल गया लेकिन पंजाब की बल्ले-बल्ले हो गई।

इस मुकाबले के रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स को बड़ा फायदा हुआ है। टीम अब 3 मैचों में 2 जीत और 1 नो रिजल्ट के साथ 5 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट +0. 637 है, जो उन्हें अन्य टीमों से आगे बनाए हुए है।

kkr vs pbks
Photo Credit: BCCI

टॉप-4 में कड़ी टक्कर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4-4 अंक हासिल किए हैं। बेहतर नेट रन रेट के चलते RCB दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

KKR को नहीं मिला ज्यादा फायदा

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच रद्द होना ज्यादा फायदेमंद नहीं रहा। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, लेकिन जीत का खाता नहीं खोल सकी है। 1 अंक के साथ केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है और उनका नेट रन रेट -1.964 है।

IPL 2026 Points Table (आईपीएल अंक तालिका)

क्र. टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1
पंजाब किंग्स (PBKS) 3 2 0 1 5 0.637
2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2 2 0 0 4 2.501
3
राजस्थान रॉयल्स (RR) 2 2 0 0 4 2.233
4
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 2 0 0 4 1.17
5
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 3 1 2 0 2 0.275
6
मुंबई इंडियंस (MI) 2 1 1 0 2 -0.206
7
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 2 1 1 0 2 -0.542
8
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 3 0 2 1 1 -1.964
9
गुजरात टाइटंस (GT) 2 0 2 0 0 -0.424
10
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 3 0 3 0 0 -2.517

निचले पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक बेहद निराशाजनक रहा है। गुजरात टाइटंस ने 2 मैच हारे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपने तीनों मुकाबले गंवा चुकी है। चेन्नई का नेट रन रेट -2.517 है, जो सबसे खराब है।

सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें मिड-टेबल में हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+