KKR vs MI Dream11: कोलकाता-मुंबई के मैच में होगी प्वाइंट्स की बारिश, गेम चेंजर होंगे ड्रीम टीम के ये खिलाड़ी

MI vs KKR Dream11 Prediction: आईपीएल 2024 का 51वां मैच आज, 3 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक भिड़ंत वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आज के मैच की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में बाहर होने की कगार पर है। एमआई ने दस मैचों में से केवल तीन में जीत दर्ज की है, जिससे प्लेऑफ के सभी दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर केकेआर तालिका में दूसरे स्थान पर है, और यहां एक जीत उन्हें प्लेऑफ़ में एक स्थान के करीब पहुंचने में मदद करेगी और आधिकारिक तौर पर एमआई को प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर कर देगी।

Mumbai Indians

एमआई बनाम केकेआर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
केकेआर (KKR) और एमआई (MI) के बीच प्रतिद्वंद्विता बहुत पुरानी है, लेकिन इस पर हमेशा एमआई का दबदबा रहा है। इन टीमों के बीच 32 मैच हुए हैं, और एमआई ने 23 जीते हैं और केकेआर ने नौ मैच में जीत हासिल की हैं।

एमआई बनाम केकेआर पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम भारत में एक हाई स्कोरिंग पिच है, और यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। नई गेंद से कुछ शुरुआती मूवमेंट होगी, लेकिन बल्लेबाजी की स्थिति शानदार होगी। जो टीम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगी उसका पलड़ा भारी रहेगा।

एमआई बनाम केकेआर संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

KKR vs MI Dream-11, एमआई बनाम केकेआर ड्रीम 11

  • विकेटकीपर: फिल साल्ट, ईशान किशन
  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हार्दिक पंड्या
  • गेंदबाज: जसप्रीत बुमहरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी
  • कप्तान: सुनील नरेन
  • उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें- IPL में खराब खेल के बाद क्यों हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया? रोहित-अगरकर का बड़ा खुलासा

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा। अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, दुशमंथा चमीरा, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत

मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+