IPL में खराब खेल के बाद क्यों हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया? रोहित-अगरकर का बड़ा खुलासा
Rohit Sharma on T20 World Cup Team: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता की और टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बताया। अगरकर और रोहित ने खिलाड़ियों के चयन से जुड़ी बातों की जानकारी दी।
विकेटकीपर के तौर पर टीम में संजू सैमसन को जगह दी गई और केएल राहुल को बाहर रखा गया। इसे लेकर अगरकर ने कहा कि हमें मध्यक्रम में कोई खिलाड़ी चाहिए था। केएल राहुल आईपीएल में बतौर ओपनर बल्लेबाज खेल रहे हैं। सैमसन कहीं भी बैटिंग कर सकते हैं, इस वजह से जरूरत के हिसाब से चयन करना था न कि बेहतरी के आधार पर।

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या के चयन को लेकर अजित अगरकर ने दिलचस्प बात कही। उन्हों ने कहा कि जो चीजें हार्दिक पांड्या कर सकते हैं, उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। टीम में चार स्पिनरों को शामिल करने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मैंने ऐसा जानबूझकर किया है लेकिन इसका जवाब अभी नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि यूएस जाकर ही इस बारे में बता पाऊंगा।
पांड्या की उपकप्तानी को लेकर अगरकर ने कहा कि उप कप्तानी के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे लगता है कि वह लंबी छुट्टी के बाद आये हैं। हमारे पास अपना पहला गेम खेलने तक एक और महीना और थोड़ा सा समय है। इसलिए आशा है कि वह फॉर्म बरकरार रख पाएंगे। हम जानते हैं कि फिट रहने पर वह क्या कर सकते हैं।
अगरकर ने कहा कि विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर हम चर्चा नहीं कर रहे थे। वह आईपीएल में काफी बेहतरीन खेल रहे हैं। इस बारे में ज्यादा सोचने का मतलब नहीं है। अगरकर ने आगे कहा कि अगर वर्ल्ड कप मैच भी आईपीएल की तरफ 220 या 230 रनों वाले होते है, तो हमारे पास काफी ताकत है।
विराट कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर किये गए सवाल को रोहित शर्मा ने टाल दिया और बाद में अजित अगरकर ने कोहली की धांसू फॉर्म को चयन का कारण बताया।












Click it and Unblock the Notifications