KKR vs LSG: 1 घंटे में 2 बार बदले ऑरेंज कैप लिस्ट के टॉप खिलाड़ी, केकेआर-लखनऊ मैच में अनोखा कारनामा

Orange Cap IPL 2025: केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मुकाबले के दौरान धमाका देखने को मिला और बल्लेबाजों ने तहलका मचाने का काम किया। इस मुकाबले में ऑरेंज कैप वाले प्लेयर्स की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला और एक घंटे के खेल में ही दो बार ऐसा हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ऑरेंज कैप वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर खड़े निकोलस पूरन को नुकसान उठाना पड़ा और उनके ही टीम के प्लेयर ने उनको चोट पहुंचाई।

orange cap

निकोलस पूरन इस मुकाबले से पहले 201 रनों के साथ लिस्ट में टॉप पर थे और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव थे। सूर्या के नाम 199 रन है। मिचेल मार्श टॉप तीन से बाहर चौथे स्थान पर मौजूद थे लेकिन एक ही पारी में उन्होंने धमाल मचाते हुए सभी को पछाड़कर नम्बर एक की कुर्सी हासिल कर ली।

Orange Cap एक घंटे में बदला

मार्श ने 81 गेंद में 81 की पारी खेलकर 265 रनों के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इसके बाद निकोलस पूरन ने अपना तहलका मचाना शुरू कर दिया और धांसू पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की पारी खेली और अपना आंकड़ा 288 रनों तक पहुंचा दिया। इस तरह वह एक घंटे के समय में ही वापस नम्बर एक पर आ गए।

Orange Cap लिस्ट में सूर्या का नाम

लिस्ट में अब नम्बर तीन पर सूर्यकुमार यादव आ गए हैं। 5 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव के नाम 199 रन हैं। चौथे स्थान पर गुजरात से आने वाले साई सुदर्शन हैं, उन्होंने 4 मुकाबले खेलकर 191 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। पांचवां स्थान जोस बटलर का है, उन्होंने 166 रन बनाए हैं।

Take a Poll

टॉप पांच में तीन भारतीय

यहाँ अहम बात यह है कि टॉप पांच की लिस्ट में तीन विदेशी प्लेयर्स हैं। भारत से दो नाम हैं। पूरन और मार्श इस लिस्ट में अभी और आगे जाने वाले हैं क्योंकि इस सीजन के बहुत मैच अभी बाकी हैं। सूर्यकुमार यादव इनको पीछे छोड़ने की क्षमता रखते हैं। उनके बल्ले से एक या दो बड़ी पारियां आने से यह काम संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+