KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL: कोलकाता और लखनऊ के हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो आईपीएल में अब तक सिर्फ दो बार दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दोनों ही मैच लखनऊ ने जीते हैं। यहां भी केकेआर के खिलाफ लखनऊ मजबूत स्थिति में है।

KKR vs LSG

KKR vs LSG, IPL 2023: आईपीएल के 68वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से रोचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एलएसजी प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है, तो वहीं केकेआर प्लेऑफ की रेस में बने रहने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। फिलहाल, लखनऊ के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, बेहतर प्रदर्शन के दम पर कप्तान नीतीश राणा की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन आज के मुकाबले में इस सीजन केकेआर के भविष्य का फैसला हो जाएगा। वर्तमान में 12 अंक के साथ केकेआर 7वें स्थान पर है।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है, यही कारण है कि एलएसजी अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाए हुए है। वर्तमान में कप्तान क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जहां उन्हें 7 मैच में जीत मिली है, जबकि 5 मैच गंवाने पड़े हैं। लखनऊ 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, करण शर्मा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
क्रुणाल पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, मनन वोहरा, काइल मेयर, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, करण शर्मा, आवेश खान, मार्क वुड, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक, करुण नायर, मयंक यादव।

ये भी पढ़ें- KKR vs LSG: आईपीएल में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा? बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे ये गेंदबाज

Recommended Video

    IPL 2023: Last Over में जमकर हुआ ड्रामा, Dhoni पूरी नहीं कर पाए फैन्स की इच्छा | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड
    एन जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, मनदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, रहमानुल्लाह गुरबाज।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+