KKR vs LSG: आईपीएल में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा? बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे ये गेंदबाज
एलएसजी बनाम केकेआर के मैच में गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अहम साबित होगा, क्योंकि लखनऊ प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है, और केकेआर किसी भी कीमत पर टॉप-4 में पहुंचा चाहेगी। आज के मैच में जरा सी गलती केकेआर को भारी पड़ सकती है।

KKR vs LSG, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल का 68वां मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर ने 13 में से छह मैच जीते हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि एलएसजी ने 13 में से सात मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
केकेआर और एलएसजी ने आईपीएल में दो बार एक-दूसरे का सामना किया है। आइए जानते हैं केकेआर बनाम एलएसजी मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन-से तीन गेंदबाज लेंगे।
वरुण चक्रवर्ती
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन काबिले तारीफ प्रदर्शन किया है। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही वे केकेआर लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। चक्रवर्ती ने 13 मैचों में 19 विकेट लेकर लगातार विपक्षी टीम के बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना मुश्किल कर दिया है। आज के मुकाबले में चक्रवर्ती टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
रवि बिश्नोई
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज रवि बिश्नोई का प्रदर्शन शानदार रहा है। महत्वपूर्ण विकेट लेने की क्षमता के साथ बिश्नोई काफी किफायती भी साबित हो रहे हैं। अपनी टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रवि पहले स्थान पर हैं। बिश्नोई ने 12 पारियों में 14 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान बिश्नोई का औसत 24.14 का रहा है।
सुयश शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लेग स्पिनर सुयश शर्मा काफी सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। कोलकाता की टीम ने सुयश पर ऐसे ही भरोसा नहीं जताया है। उन्होंने अब तक टीम के लिए दस विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.13 का है। बल्लेबाजों को धोखा देने और पिच से टर्न निकालने की उनकी क्षमता उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण कारक रही है। उम्मीद है कि केकेआर बनाम एलएसजी के मैच में ये खिलाड़ी एक बार फिर गेंद से कमाल कर सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड
नीतीश राणा (कप्तान) एन जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, मनदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, रहमानुल्लाह गुरबाज।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
क्रुणाल पांड्या (कप्तान) क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, मनन वोहरा, काइल मेयर, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, करण शर्मा, आवेश खान, मार्क वुड, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक, करुण नायर, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications