CSK बनाम KKR मैच में जीत की हैट्रिक पर धोनी के धुरंधरों की निगाह, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

KKR vs CSK IPL 2023: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। केकेआर पिछले मैच में हार के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

kkr vs csk

IPL 2023, CSK vs KKR: आईपीएल के 33वें मैच में आज यानी 23 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत ईडन गार्डंस के मैदान पर होगी। केकेआर को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था, वर्तमान में टीम शुरुआती छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

जीत की हैट्रिक लगाने पर सीएसके की नजर
वहीं दूसरी ओर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम कोलकाता के घर में विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। सीएसके ने पिछले लगातार दो मैचों में बेंगलुरु को आठ रन से और हैदराबाद को सात विकेट से पराजित किया था। वहीं दूसरी ओर हार का सिलसिला तोड़ने के लिए नीतीश राणा एंड कंपनी, चेन्नई के खिलाफ एक नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर जा सकती है।

केकेआर की खराब बल्लेबाजी बनी चिंता का विषय
दरअसल, केकेआर को खराब बल्लेबाजी के कारण लगातार मैच गंवाने पड़ रहे हैं। टीम को पिछले तीनों मैचों में जो हार मिली है उसका कारण सभी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। हालांकि, केकेआर के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ केकेआर की पूरी टीम 127 रन के कम स्कोर पर आउट हो गई थी, जोकि हार की एक बड़ी वजह बनी, ऐसे में आज टीम को एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, लिटन दास, वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+