KKR vs CSK: केकेआर-चेन्नई मैच में बम धमाके की धमकी, राष्ट्रगान बजाकर दिया गया सेना को सम्मान
KKR vs CSK: केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मुकाबल के दौरान बम की धमकी मिलने की खबर आई है। ई-मेल के जरिये बम धमाका करने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और किसी भी खतरे से निपटने की तैयारी कर ली।
बताया गया है कि एके अज्ञात मेल-आईडी से बम धमाके की धमकी दी गई थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार धमाके की धमकी मिलने के बाद स्टेडियम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई और पुलिस ने मामले के जांच के लिए भी कदम बढ़ा दिए हैं। फ़िलहाल धमकी देने वाले के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

7 मई को पाकिस्तान में स्थिति आतंकी ठिकानों के ऊपर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की थी। 9 ठिकाने तबाह किये गए थे। इसके बाद केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में बम धमाका करने की धमकी सामने आई।
हालांकि मुकाबले में किसी तरह का कोई व्यवधान देखने को नहीं मिला। पुलिस ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया और मामले की जांच भी कई जा रही है। कोलकाता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दोनों टीमों ने भारतीय सेना के लिए सम्मान दिखाया और राष्ट्रगान भी बजाया गया।












Click it and Unblock the Notifications