IPL 2024: 'वफादारी तब खत्म होती है जब...,' कीरोन पोलार्ड की क्रिप्टिक पोस्ट ने MI फैंस को किया हैरान
IPL 2024: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के मौजूदा बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट से सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा दी है। पोस्ट में, पोलार्ड ने 'वफादारी' के बारे में बात की, जिससे फैंस को आश्चर्य में डाल दिया, इस पोस्ट के बाद फैंस सोचने लगे कि यह बयान किस संबंध में हो सकता है।
पोलार्ड की पोस्ट के बाद कुछ फैंस ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को लेने के फैसले से जोड़ने में देर नहीं की, उन्होंने सुझाव दिया कि पोलार्ड की पोस्ट आईपीएल फ्रेंचाइजी में जो हुआ उसके संबंध में हो सकती है।

पोलार्ड की पोस्ट में कहा गया कि, 'बारिश खत्म होने के बाद छाता हर किसी के लिए बोझ बन जाता है। जब लाभ बंद हो जाता है तो वफादारी खत्म हो जाती है।'
इससे पहले मुंबई इंडियंस के क्रिकेट के ग्लोबल हेड महेला जयवर्धने ने भी स्वीकार किया था कि रोहित की जगह हार्दिक को टीम में शामिल करने का फैसला भावनात्मक था, लेकिन भविष्य के लिए यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि, 'यह एक मुश्किल निर्णय था। ईमानदारी से कहूं तो यह भावनात्मक था। फैंस के लिए भी (प्रतिक्रिया देना) उचित है। मुझे लगता है कि हर कोई भावुक है और हमें इसका भी सम्मान करना होगा। लेकिन साथ ही, एक फ्रेंचाइजी के रूप में जयवर्धने ने जियो सिनेमा को बताया कि, 'आपको ये निर्णय लेने होंगे।'
श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि यह निर्णय सार्थक बातचीत के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा कि, 'विरासत ऐसी चीज़ है जिसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन जीतों, उन ट्रॉफियों के लिए लड़ते रहें। आगे इसी पर ध्यान केंद्रित है।
जयवर्धने ने कहा कि, 'संभवतया, उनकी नजर में हर कोई सोचेगा कि यह बहुत जल्दी है, लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जो हमें किसी बिंदु पर लेना था।' जयवर्धने का मानना है कि पंड्या मुंबई के नेतृत्व माहौल में अच्छी तरह फिट बैठते हैं।
उन्होंने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या काफी समय से ड्रेसिंग रूम में हैं, इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है। हम जानते हैं कि एक ऑलराउंडर के रूप में वह क्या लेकर आते हैं।' 'गुजरात में टीम का नेतृत्व करने के उनके अनुभव से यह कुछ अलग होगा, इसलिए, यह उसे आगे बढ़ाने का एक अवसर है।'












Click it and Unblock the Notifications