Video: वसीम अकरम ने इंग्लिश कमेंटेटर से बुलवाया 'फखर जमान' का नाम, ठहाकों से गूंज उठा कमेंट्री बॉक्स

Australia vs Pakistan Test Match: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से अपने नाम कर ली है, लेकिन कमेंटेटर को इस हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता, और पड़ना भी नहीं चाहिए। ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही, जहां ऑस्ट्रेलियाई कमेंटटर के साथ वसीम अकरम की मजेदार बातचीत का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का 'फखर' नाम का उच्चारण करने में कठिनाई पर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर के साथ मजेदार बातचीत करते देखा जा सकता है। अकरम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। अकरम ने कमेंट्री बॉक्स में अपने कार्यकाल के दौरान खूब मौज-मस्ती की।

wasim akram hilarious reaction

मुफद्दल वोहरा (mufaddal vohra) नाम के एक्स हैंडल ने अकरम का एक मजेदार बातचीत का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'फखर' नाम का सही तरीके से लेने में उनके संघर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तानी दिग्गज को एक साथी ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'एक और नाम है जिसे तुम लोगों ने गड़बड़ कर दिया है। फखर का उच्चारण करने का प्रयास करें।' अकरम के सवाल से कमेंट्री बॉक्स में हंगामा मच गया, और सभी कमेंटेटर जोर-जोर से हंसी-ठहाके लगाते नजर आए।

इसके बाद 57 पूर्व दिग्गज ने अपनी पत्नी शनिएरा के बारे में एक किस्सा सुनाया और कहा कि, 'तो शनीरा पाकिस्तान आ गई और मेरे बेटे के दोस्त का नाम फखर था। वह अपने दोस्त को लाया जो लगभग 12 साल का था और उसने कहा, 'यह मेरा दोस्त है, फखर'। उसने कहा, 'एक मिनट रुकें।' क्योंकि आस्ट्रेलियाई लोग अपनी भाषा में K का उच्चारण नहीं कर सकते, इसलिए उसे उसका नाम उच्चारण करने में लगभग दो साल लग गए।

इस मजेदार बातचीत के दौरान, एक और क्लिप चलाई गई जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ यह जानकर दंग रह गए कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम 'फखर जमान' था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+