Rohit Sharma: कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा को बताया लीडर, मुंबई की कप्तानी को लेकर की 'हिटमैन' की प्रशंसा
IPL 2023: कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की प्रशंसा की और कहा कि 2013 में एमआई की कप्तानी सौंपे जाने के बाद से 36 वर्षीय खिलाड़ी एक लीडर के रूप में उभरे हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

IPL 2023, MI, Rohit Sharma: टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा रविवार को 36 साल के हो गए हैं। 'हिटमैन' आज यानी 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस और दिग्गजों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की प्रशंसा की है और कहा कि एमआई कप्तान एक लीडर के रूप में उभरे हैं।
रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान- पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरान पोलार्ड (Kieron Pollard) ने कहा कि, फ्रैंचाइजी द्वारा उन्हें 2013 सीजन के मध्य से कप्तानी सौंपी जाने के बाद से वे एक लीडर के रूप में उभरे हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, क्योंकि उन्होंने MI का नेतृत्व करते हुए पांच बार खिताब जीता है। 24 अप्रैल को उनके फ्रैंचाइजी के कप्तान होने के 10 साल पूरे हो गए।
रोहित शर्मा ने बेहतर नेतृत्व क्षमता का किया प्रदर्शन
पोलार्ड कहा ने आगे कहा कि, 'वह एक लीडर के रूप में विकसित हुए हैं। मेरा मतलब है कि वह नेतृत्व में विकसित हो गए हैं। जाहिर है, यह जिम्मेदारी 2013 में एक सीजन के बीच में सौंपी गयी थी। उस समय वह काफी युवा थे, मौजूदा एमआई बल्लेबाजी कोच ने यह भी कहा कि युवा होने के बावजूद जब उन्होंने कप्तानी संभाली, तब रोहित एक जल्द सीखने वाले कप्तान थे और उन्होंने हमेशा बेहतर नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
पोलार्ड ने कहा कि, 'यह आपको दिखाता है कि एक व्यक्ति के पास वह क्या हासिल कर सकता है, इसका एक बड़ा कौशल है और हम उसे एक लीडर के रूप में पाकर भाग्यशाली हैं। उसके पास अनुभव का खजाना है।
एमआई के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने भी रोहित की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें हमेशा एमआई कप्तान की बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि, 'वह (रोहित) महान रहे हैं। मुझे हमेशा रोहित की बल्लेबाजी देखने में मजा आता था, कभी-कभी स्टंप्स के पीछे से भी। मैंने उनके साथ थोड़ी क्रिकेट खेली है और उन्हें एक गुणवत्तापूर्ण क्रिकेटर के साथ-साथ एक अच्छे लीडर के रूप में विकसित होते देखा है। यह उनके लिए अच्छा रहेगा।'
दरअसल, संयोग से आज का दिन दो मायनों में रोहित शर्मा के लिए खास है, एक तो उनका जन्मदिन है और दूसरा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मुकाबला होना है। ऐसे में आज अगर एमआई के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाते हैं, तो रोहित शर्मा के लिए इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications