Rohit Sharma B'day: रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड्स जो टूटने हैं बहुत ही मुश्किल, ऐसा है हिटमैन का जलवा

Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा के 36 वें जन्मदिन पर उन रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जो टूटने बहुत ही मुश्किल है।

rohit sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और सुपर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से मशहूर है। क्रिकेट की दुनिया में उनको सबसे क्लीन हिटर में एक माना जाता है जो गेंद को बहुत आसानी से छक्कों के लिए भेज देते हैं। रोहित के इस बर्थडे (Rohit Sharma 36th Birthday) पर ऐसे रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जो शायद बहुत लंबे समय तक नहीं टूट पाएंगे।

1. रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में तीन डबल सेंचुरी लगाई है जो टूटनी बहुत मुश्किल है। अभी तक 11 क्रिकेटरों ने वनडे इंटरनेशनल में एक एक बार डबल सेंचुरी लगाई है लेकिन किसी ने भी दो बार इस कारनामे को दोहराया नहीं है। ऐसे में रोहित का 3 बार इस रिकॉर्ड को रिपीट करना शायद बमुश्किल ही टूट पाएगा।

2. रोहित T20 क्रिकेट में शतक नहीं लगा पा रहे हैं लेकिन जब वे अपनी पीक पर थे तो उन्होंने चार शतक T20 इंटरनेशनल में भी लगाए हुए हैं। यह रिकॉर्ड केवल सूर्यकुमार यादव ही तोड़ सकते हैं जिनके नाम पहले से तीन शतक है। लेकिन जिस तरह से सूर्य कुमार की बल्लेबाजी में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, उसके बाद इस बात की भी गारंटी नहीं है सूर्यकुमार निश्चित तौर पर यह रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।

3. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 186 रन केवल बाउंड्री से बनाए थे। एक पारी में कोई और खिलाड़ी इतने रन बाउंड्री से नहीं बना सका है। इस पारी में 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। ऐसा लगता है यह रिकॉर्ड भी टूटने में काफी समय लेगा।

4. रोहित शर्मा के नाम 1 साल में 78 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड भी इतनी आसानी से टूटता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

5. रोहित इस समय मुंबई इंडियंस की टीम में खेल रहे हैं और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं जिन्होंने मुंबई को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने इस साल मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर अपने 10 साल भी पूरे कर लिए।

यह रिकॉर्ड टूटना भी इतना आसान नहीं है क्योंकि धोनी अगर इस बार यह आईपीएल ट्रॉफी जीत भी जाते हैं तो भी वह रोहित की बराबर ही कर पाएंगे। अगले सीजन में धोनी का खेलना काफी मुश्किल बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+