Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाहौर में अपने ही देश के बल्लेबाज को ट्रोल करने लगे पाकिस्तानी फैंस, जमकर हुई नारेबाजी, जानें वजह

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज पर 4-3 से कब्जा जमा लिया।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज पर 4-3 से कब्जा जमा लिया। 17 साल बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंची थी, लिहाजा इस सीरीज को देखने के लिए पाकिस्तानी फैंस बेताब थे। लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन देख फैंस नाखुश नजर आए।

Recommended Video

    PAK vs ENG: Pakistan को England ने घर में हाराया, अंग्रेजों ने रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा फ्लॉप शो

    पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा फ्लॉप शो

    पाकिस्तान के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 210 रन बनाने थे। लेकिन कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पाकिस्तान की टीम की सबसे कमजोर कड़ी मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी मानी जा रही है, जो रविवार को एक बार फिर अपना दमखम नहीं दिखा सकी।

    खुशदिल शाह को किया गया ट्रोल

    खुशदिल शाह को किया गया ट्रोल

    इस मैच में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज खुशदिल शाह ने इस मैच में 25 गेंदों में 27 रन बनाए। 27 के स्कोर पर खुशदिल को आदिल राशिद ने कैच आउट करा दिया। खुशदिल जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बल्लेबाज के आउट होकर वापस जाने के बाद फैंस जोर-शोर से पर्ची--पर्ची का नारा लगा रहे थे।

    इमाम उल हक ने की ये खास अपील

    इमाम उल हक ने की ये खास अपील

    पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने इस घटना का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं अपने फैंस से यही रिक्वेस्ट करता हूं कि वो किसी भी खिलाड़ी को इस तरह ट्रोल ना करें। ऐसा करने से खिलाड़ी के हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। आप उन्हें हमेशा की तरह सपोर्ट करने की कोशिश कीजिए, भले ही रिजल्ट कैसा भी हो। हम आपके और पाकिस्तान के लिए ही खेलते हैं।

    फ्लॉप होने के बावजूद लगातार मिल रहे हैं मौके

    फ्लॉप होने के बावजूद लगातार मिल रहे हैं मौके

    बता दें कि एशिया कप में भले ही पाकिस्तान की टीम फाइनल तक पहुंच गई हो, लेकिन टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन वहां भी कुछ खास नहीं रहा था। खुशदिल शाह को लगातार टीम में मौके दिए जा रहे हैं लेकिन वह अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में फैंस नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। खुशदिल शाह वर्ल्ड कप टीम में भी पाकिस्तान का हिस्सा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+