'भगवान राम और हनुमान का भक्त है ये खिलाड़ी', राम धुन में हो जाता है मगन

Ram Siya Ram, Keshav Maharaj: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया था। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 और टेस्ट सीरीज को ड्रा करने में कामयाब रही थी। जबकि वनडे सीरीज को भारत ने अपने नाम किया था। केएल राहुल की कप्तानी में तीन मैचो की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतने में सफलता हासिल की थी।

स्टेडियम में भक्ति गीत: साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम जब मैदान पर खेल रही थी तो मैच के दौरान भक्ति संगीत बजाए गए थे। अक्सर फैंस के लिए स्टेडियम में फिल्मों के गाने बजाए जाते हैं। लेकिन बहुत काम बार ही ऐसा देखने को मिलता है कि भक्ति गीत स्टेडियम में बजाया गया हो। भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

Keshav Maharaj 1

केशव महाराज ने किया खुलासा: दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, जब-जब केशव महाराज बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम में डीजे को राम सिया राम जय जय राम गाना बजाने का विशेष अनुरोध किया जाता है। यह अनुरोध करने वाला कोई और नहीं बल्कि केशव महाराज खुद होते हैंय़। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें राम की धुन सुनकर एक नई ऊर्जा मिलती है।

मैदान पर बजा राम सिया राम गाना: केपटाउन टेस्ट में जब केशव महाराज बल्लेबाजी करने के लिए आए थे तब भी मैदान पर राम सिया राम गाना बजाया गया था। जिसके बाद विराट कोहली ने इस गाने पर अपना रिएक्शन हाथ जोड़ कर दिया था। विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हुआ। केशव महाराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्टेडियम में गाना बजाने वाली डीजे की एक महिला से रिक्वेस्ट कर उन्होंने राम भगवान का यह गाना बजवाया था।

भगवान राम देते हैं ताकत: महाराज ने कहा भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। महाराज ने कहा कि राम भगवान मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है तो मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है। धर्म और संस्कृत का सम्मान करना महत्वपूर्ण हैं। लेकिन स्टेडियम में राम सिया राम को बजाते हुए सुना अच्छा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+