केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बनें पहले गेंदबाज, 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Keshav Maharaj Created History: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर केशव महार ने प्रोटियाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना कर इतिहास रच दिया है। यह रिकॉर्ड पहले पूर्व क्रिकेटर ह्यूग टेफील्ड के नाम था, जिन्होंने 1949 से 1960 के बीच 37 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें 61 पारियों में 25.91 की औसत से 170 विकेट लिए थे।
महाराज ने किया कमाल
महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर टेफील्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल विकेटों की संख्या 171 हो गई। केशव महराज की इस दमदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 40 रनों से मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की।

केशव महाराज का टेस्ट करियर
साल 2016 में अपने डेब्यू के बाद से केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 52 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 87 पारियों में 30.78 की औसत से 171 विकेट लिए हैं। अपनी गेंदबाजी के अलावा महाराज ने बल्ले से भी योगदान दिया है, उन्होंने 83 पारियों में 14.74 की औसत से 1135 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 84 रन है।
दूसरे टेस्ट मैच में जीत
दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 40 रन के अंतर से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने अपनी पहली पारी में 160 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 144 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 246 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 262 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन कैरेबियाई टीम 222 रनों पर ऑल आउट हो गई।
केशव महराज ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वियान मुल्डर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। केशव महाराज को पूरी सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला। केशव महराज टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications