क्रिकेटर केदार जाधव करने वाले हैं राजनीति में डेब्यू? RSS की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव एक बार फिर चर्चा में हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उनकी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह संघ की पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए। क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले केदार जाधव अब एक नई पारी में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Kedar Jadhav

RSS के विजयादशमी कार्यक्रम में हुए शामिल

केदार जाधव 20 अक्टूबर 2026 को पुणे के डेक्कन जिमखाना कॉलोनी में आयोजित RSS के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए, इंस्टाग्राम पर उन्होंने फोटो भी पोस्ट किया। इस दौरान वह पथ संचलन में भी नजर आए। उनकी मौजूदगी की तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर उनके क्रिकेट के बाद के सफर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। केदार जाधव का अगला कदम क्या होगा, इसके बारे में फ़िलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

ऐसा रहा है केदार जाधव का क्रिकेट करियर

केदार जाधव ने भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 1389 रन और 27 विकेट दर्ज हैं।

उन्होंने 3 जून 2024 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम मौकों पर भारतीय टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम के लिए खेले हैं।

अब केदार जाधव क्रिकेट से दूर नई भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह देखना होगा कि आने वाले समय में संघ के साथ उनकी क्या भूमिका रहती है, किस जिम्मेदारी के साथ वह नजर आते हैं। यह भी माना जा रहा है कि आगामी समय में वह एक्टिव राजनीति में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+