KBC में पूछा गया टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा सवाल, क्या आप बता सकते हैं 40000 रुपये के इस प्रश्न का उत्तर
हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। फैन्स को यह वर्ल्ड कप लम्बे समय तक याद रहने वाला है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर फैन्स को झूमने का मौका दिया था। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।
वर्ल्ड कप को लेकर क्विज में सवाल भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शो में हुआ है। होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर सामने बैठे गेस्ट को एक सवाल पूछा। यह सवाल टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ही था।

अमिताभ बच्चन ने अपने सामने बैठे शख्स को 40000 रुपये का सवाल पूछा। सवाल था कि भारतीय टीम के इन सदस्यों में से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन नहीं था। इस सवाल के लिए चार विकल्प भी दिए गए थे। इसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
प्रश्न के विकल्पों में पहला नाम कुलदीप यादव का था। उनके बाद रविन्द्र जडेजा, तीसरे नम्बर पर रविचंद्रन अश्विन थे। ऑप्शन डी में फाइनल के अंतिम ओवर में धांसू कैच लेने वाले सूर्यकुमार यादव का नाम था। क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए यह सवाल काफी आसान है। रविचंद्रन अश्विन इसका सही जवाब था।
उल्लेखनीय है कि रविचंद्रन अश्विन साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। हालांकि इससे पहले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में वह टीम में शामिल थे। गौरतलब है कि टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट अब टेस्ट सीरीज है। अश्विन उसमें खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया पहला टेस्ट 19 सितम्बर को खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications