कोहली ने शमी को बताया 'आलसी', जडेजा को 'फेंकू' लेकिन रोहित के बारे में बोल गए ये बात, Video

नई दिल्ली, 18 मई। पिछले दिनों कैप्टन सीट को लेकर टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर विराट कोहली और स्टाइलिश खिलाड़ी रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें काफी सुर्खियों में थीं तो वहीं आईपीएल 2022 में दोनों ही खिलाड़ी रन बनाने के लिए जूझते नजर आए, दोनों के ही बल्ले से रन ना निकलने की वजह से दिग्गजों की पेशानी पर भी बल पड़ गए हैं। फिलहाल उतार-चढ़ाव और मतभेदों की खबरों के बीच विराट कोहली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत टीम के कई प्लेयर्स की कुछ खास आदतों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

कोहली का मस्ती भरा अंदाज

कोहली का मस्ती भरा अंदाज

दरअसल ये पुराना वीडियो मशहूर शो ' कपिल शर्मा' का है, जो कि उस वक्त कॉमेडी नाइट्स के नाम से प्रसारित होता था, जिसमें कोहली बतौर मेहमान पहुंचे थे। उस वीडियो में कोहली का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी दौरान कपिल हाजिर जवाब कोहली से टीम इंडिया के प्लेयर्स के बारे में कुछ सवाल करते हैं, जिसका कोहली बहुत ही मजेदार ढंग से जवाब देते हैं।

टीम में सबसे ज्यादा फेंकता कौन है?

टीम में सबसे ज्यादा फेंकता कौन है?

कपिल उनसे पूछते हैं कि आप बताइए टीम में सबसे ज्यादा फेंकता कौन है? इस पर कोहली हंसते हुए कहते हैं कि 'रविंद्र जडेजा।'

सबसे ज्यादा आलसी कौन है?

इसके बाद कपिल पूछते हैं कि टीम में सबसे ज्यादा आलसी कौन है? इस पर विराट कोहली स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी का नाम लेते हैं।

टीम में सबसे ज्यादा नींद किसको आती है?

टीम में सबसे ज्यादा नींद किसको आती है?

इसके बाद कपिल पूछते हैं कि टीम में सबसे ज्यादा नींद किसको आती है? इस पर कोहली थोड़ी देर रूकते हैं फिर मुस्कुराते हुए रोहित शर्मा का नाम लेते हैं और कहते हैं कि भाई जी मैंने आज तक उसके जैसा इंसान नहीं देखा, गजब सोता है, वो तो ऐसा इंसान है कि खड़े-खड़े सो जाए। वो तो टाइम से सोने के बाद भी लेट ही उठता है। इसके बाद कोहली खुद ही ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।

 टीम में सबसे ज्यादा भूख किसको लगती है?

टीम में सबसे ज्यादा भूख किसको लगती है?

फिर कपिल पूछते हैं कि भाई जी, टीम में सबसे ज्यादा भूख किसको लगती है?, इस पर कोहली कहते हैं कि ईशांत शर्मा, इस पर कपिल कहते हैं कि अरे आपने तो मुझे सोच में डाल दिया, अगर उन्हें सबसे ज्यादा भूख लगती है तो फिर सारा खाना जाता कहां है? जिसे सुनकर कोहली भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

'पार्थिव पटेल' के बारे में कही ये बात

फिर कपिल पूछते हैं कि वो कौन से प्लेयर हैं जिनके पेट में कोई बात नहीं पचती? इस पर कोहली कहते हैं कि इंडियन टीम में अभी तो नहीं हैं लेकिन हमारी बैंगलोर की टीम में थे और वो हैं 'पार्थिव पटेल'। जिस पर कपिल कहते हैं कि सच में उनके पेट में बात नहीं पचती, इस पर कोहली कहते हैं कि' पचने की जगह ही नहीं हैं, इतने बड़े से तो हैं।'

लड़कियों से सबसे ज्यादा दूर कौन भागता है?

इसके बाद कपिल पूछते हैं कि लड़कियों से सबसे ज्यादा दूर कौन भागता है? इस पर कोहली चेतेश्वर पुजारा का नाम लेते हैं और कहते हैं कि उनका नाम भी पुजारा है, पांच बार दिन में पूजा करता है और संयोग देखिए उनकी वाइफ का नाम भी पूजा ही है। उससे शरीफ लड़का मैंने आज तक नहीं देखा।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा ये Video

कोहली और कपिल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग कपिल की तो कुछ लोग विराट की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कुल मिलाकर ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+