कपिल देव ने क्यों ऋषभ पंत को थप्पड़ मारने की कही बात? कहा- एक ड्राइवर का खर्च तो उठा ही सकते थे
कपिल देव ने ऋषभ पंत को लेकर कहा है कि वो जब पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तो वो उन्हें एक थप्पड़ जरूर लगाएंगे ताकि वो ऐसी गलतियां दोबारा ना करें।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी सबसे ज्यादा खलेगी, क्योंकि ऋषभ ने भारतीय टीम के लिए अपने टेस्ट करियर की कई यादगार पारियां खेली हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले एडिशन में ऋषभ पंत ने ही गाबा में एक मैच विनिंग पारी खेलकर अपनी टीम को यह सीरीज 2-1 से जिताई थी। ऐसे में ऋषभ की कमी भारत को जरूर खलने वाली है। बता दें कि ऋषभ पंत 2022 में नए साल की पूर्व संध्या पर एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसमें वो बाल-बाल बचे। इन दिनों वो अस्पताल में भर्ती हैं।
कपिल ने पंत को थप्पड़ मारने की कही बात
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट को एक महीने से उपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। हालांकि ऋषभ अब पहले से काफी बेहतर हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव उनसे खासे नाराज हैं। कपिल देव की नाराजगी इतनी ज्यादा है कि उन्होंने यहां तक कह दिया है कि वो ऋषभ के ठीक हो जाने के बाद उन्हें एक 'थप्पड़' जरूर लगाएंगे। जी हां, कपिल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि वो पंत से प्यार करते हैं, इसीलिए जब वो ठीक हो जाएंगे तो एक थप्पड़ लगाएंगे।
क्यों ऋषभ को थप्पड़ मारना चाहते हैं कपिल देव?
आपको बता दें कि कपिल देव ने ऋषभ पंत के लिए ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि वो उनसे बहुत प्यार भी करते हैं। कपिल देव ने कहा है कि ऋषभ जब पूरी तरह ठीक हो जाएंगे तो वो उन्हें एक थप्पड़ लगाएंगे ताकि वो अपना ध्यान रखें। कपिल देव ने कहा, "मुझे उससे बहुत प्यार है। मैं चाहता हूं कि वह ठीक हो जाए ताकि मैं जा सकूं और उसे थप्पड़ मार सकूं और उसे खुद की देखभाल करने के लिए कह सकूं। आपकी दुर्घटना के कारण पूरी टीम टूट गई है। आज के युवा ऐसी गलतियां क्यों करते हैं?












Click it and Unblock the Notifications