'मैं उसके लिये दूसरा स्थान क्यों रखूं', अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड तो कपिल देव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की टीम के बीच मोहाली के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दो मैचों की सीरीज के इस पहले मैच में भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर्स की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने दम पर टीम को जीत दिला दी। जहां पर रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में नाबाद 175 रन और गेंदबाजी में 9 विकेट चटकाये तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने भी बल्ले से 61 रन और गेंदबाजी से 6 विकेट अपने नाम किये। इसके चलते भारतीय टीम ने एक पारी और 222 रनों की विशाल जीत हासिल की।

IND vs SL

इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये, जिसमें रविंद्र जडेजा के खाते में कई उपलब्धियां शुमार हुई तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है और सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और 9वें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: सामने थे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड पर जड्डू ने छोड़ दिये अपने ओवर, मैच के बाद अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

रिकॉर्ड को लेकर जाने क्या बोले कपिल देव

रिकॉर्ड को लेकर जाने क्या बोले कपिल देव

1983 में भारत को पहला विश्वकप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर के दौरान 434 टेस्ट विकेट हासिल किये थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में चरिथ असलंका का विकेट लेकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने रंगना हेराथ (433) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अश्विन के इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने के एक दिन बाद अब पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मिड डे को दिये इंटरव्यू में कपिल ने कहा,'यह बहुत बड़ी उपलब्धि है खासतौर से ऐसे आदमी के लिये जिसे पिछले कुछ सालों में ज्यादा मौके नहीं मिल सके हैं। अगर उन्हें लगातार मौके मिले होते तो उन्होंने 434 के आंकड़े को काफी पहले ही पार कर लिया होता। मैं उनके लिये काफी खुश हूं, आखिरकार मैं उनके लिये दूसरा पायदान क्यों पकड़कर रखूं, मेरा समय बीत चुका है।'

कपिल देव ने अश्विन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

कपिल देव ने अश्विन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

उल्लेखनीय है कि कपिल देव ने भारत के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर का रिकॉर्ड 10 से ज्यादा सालों तक अपने नाम रखा था जिसे अनिल कुंबले ने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में खेले गये मैच के दौरान तोड़ दिया था। अब उसके 18 साल बाद अश्विन ने कपिल को पीछे छोड़ दिया है और सिर्फ अनिल कुंबले से पीछे रह गये हैं। कपिल देव का मानना है कि अश्विन अभी 35 साल के ही हैं और उनके पास अनिल कुंबले को पीछे छोड़ने का काफी मौका है, हालांकि अगर वो ऐसा नहीं भी कर पाते हैं तो कपिल देव ने उनको लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा,'अश्विन बेहद शानदार क्रिकेटर हैं जो अपनी गेंदबाजी में प्रतिभा के साथ ही अपनी समझदारी भी मैदान पर लेकर आते हैं। उन्हें अब 500 टेस्ट विकेट हासिल करने का लक्ष्य अपने पास रखना चाहिये और कोशिश करनी चाहिये कि वो इसे हासिल कर सकें। मुझे लगता है कि उन्हें इससे ज्यादा विकेट हासिल करने चाहिये।'

अश्विन ने लिखा था भावुक संदेश

अश्विन ने लिखा था भावुक संदेश

गौरतलब है कि जैसे ही रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में एंट्री मारी वैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक संदेश लिखा।

उन्होंने कहा,'28 साल पहले मैं महान कपिल देव को दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में देखकर खुश हुआ करता था। मुझे कभी भी अंदाजा नहीं था कि मैं एक ऑफ स्पिनर बनूंगा, अपने देश के लिये खेलूंगा और विकेटों की इस लिस्ट में अपने चहेते महान गेंदबाज को पीछे छोड़ सकूंगा। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं और अपने खेल का एहसानमंद हूं जिसने मुझे इतना सबकुछ दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+