World Cup: 'पाकिस्तान को नंबर वन टीम बनाया लेकिन....', कपिल देव ने भी तोड़ी बाबर आजम पर चुप्पी
World Cup 2023, Kapil Dev on Babar Azam: भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड कप में शामिल होने से पहले पाकिस्तान की टीम से क्रिकेट के दिग्गजों को बड़ी उम्मीदें थी। पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं कप्तान बाबर आजम आईसीसी के नंबर वन रैंकिंग के बैटर भी थे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम से वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी।
सेमीफाइनल में नहीं पहुंची पाकिस्तान: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। उन्होंने 5वें स्थान पर रहते हुए वनडे वर्ल्ड कप का अपना यह सफर समाप्त किया। पाकिस्तान की हार के बाद से ही लगातार कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कपिल देव ने दिया बड़ा बयान: भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर अपना बयान दिया है। जहां हर तरफ से बाबर आजम की आलोचना की जा रही है। वहीं कपिल देव उनके बचाव में उतरे हैं। एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने बाबर आजम को लेकर कहा कि वर्ल्ड कप की परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें कप्तानी से हटाया जाना गलत फैसला होगा।
जल्दबाजी में फैसला लेना होगा गलत: कपिल देव के मुताबिक टीम ने वर्ल्ड कप से पहले कैसा परफॉर्म किया उसे भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबर आजम ही वह कप्तान थे जिन्होंने 6 महीने पहले पाकिस्तान टीम को नंबर वन बनाया था। जब कोई जीरो बनता है तो अगर आप ओपिनियन लोगे तो 99% पब्लिक उस खिलाड़ी को ड्राप करने को बोलेंगे। लेकिन आपको हर तरफ से सोच विचार कर डिसीजन लेना होता है।
बॉलिंग कोच ने दिया इस्तीफा: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच करने मोर्ने मोर्कल ने सोमवार को इस्तीफा दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की जानकारी शेयर की। भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन साधारण रहा है। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम को पहली बार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications