Kapil Dev Birthday: अपनी ही शादी में लेट पहुंचे थे कपिल देव, बीवी रोमी ने टीवी शो में खोले राज
कपिल देव की निजी जिंदगी भी बहुत खूबसूरत है और उनकी जिंदगी को हसीन बनाया है उनकी पत्नी रोमी भाटिया ने, जिनके साथ कपिल ने साल 1980 में शादी की थी।

Kapil Dev and Romi Bhatia Love Story: आज भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्मदिन हैं। जीवन के 64 साल पूरे करने वाले क्रिकेट के इस महानतम खिलाड़ी ने अपने खेल से एक बार नहीं बल्कि कई बार देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। क्रिकेट की दुनिया में दिग्गजों की कमी नहीं हैं लेकिन कपिल देेव जैसा खिलाड़ी पूरी दुनिया में दूसरा नहीं है। सफलता की चोटी पर बैठे इस खिलाड़ी की सबसे बड़ी खूबी उसकी सरलता है। वो आज भी हर एक मैच को उसी उत्सुकता के साथ देखते हैं, जैसे कोई बच्चा पहली बार कोई खेल देखता है।

रोमी से कपिल की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी
कपिल के खेल के पन्ने जितने मोहक है वैसे ही उनकी निजी जिंदगी भी खूबसूरत है और उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है उनकी पत्नी रोमी भाटिया ने, जिनके साथ कपिल ने साल 1980 में शादी की थी। दिल्ली की रहने वाली रोमी से कपिल की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए दिल्ली की एक पार्टी में हुई थी।

कपिल देव से सवाल किया था कि क्यों भाभी गुस्से में हैं?
इस बात का खुलासा खुद कपिल ने ही 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो में किया था। कपिल इस शो में अपनी पत्नी और बेटी संग मेहमान बनकर आए थे। तब कपिल ने उनकी शादी की तस्वीरों को शो में दिखाया था, जिसमें रोमी भाटिया बड़े ही गुस्से से कपिल देव को देख रही थीं,इस पर कपिल शर्मा ने कपिल देव से सवाल किया था कि क्यों भाभी गुस्से में हैं? तो इस पर कपिल देव ने कहा था कि ' अरे मैं लेट पहुंचा था।' जिसे सुनकर सही हंसने लगे गए थे।

'अरे ये हमेशा लेट ही रहते हैं...'
इसके बाद रोमी ने कहा था कि 'अरे ये हमेशा लेट ही रहते हैं। पहले अपने दिल की बात लेट बताई फिर अपनी ही शादी में लेट पहुंचे और यहां तक कि बेटी अमिया देव के जन्म पर भी लेट पहुंचे थे। जिसे सुनने के बाद कपिल ने जो कहा वो और भी रोचक था।'

अमिया देव है बेटी का नाम
कपिल देव ने कपिल शर्मा को देखते हुए बोला कि पंजाब में शादी हो और ठीक टाइम पर बारात पहुंच जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। जिसे सुनने के बाद कपिल खुद जोर-जोर से हंसने लग गए थे। कपिल देव और रोमी आज भी क्रिकेट की दुनिया के सबसे कूल और लविंग कपल कहे जाते हैं। जिंदगी का हर पल अनमोल है, इस सिंद्धात पर चलने वाले कपिल-रोमी के घर शादी के करीब 15 साल बाद बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम अमिया देव है।
एक भी 'नो बॉल' नहीं फेंकी
मालूम हो कि साल 1978 से लेकर 1994 तक भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले कपिल ने 131 टेस्ट में 434 और 225 वनडे में 253 विकेट अपने नाम किए हैं और आज तक उन्होंने एक भी 'नो बॉल' नहीं फेंकी। भारतीय क्रिकेट के इस नायाब सितारे को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन कि बहुत सारी शुभकामनाएं देता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications