केन विलियमसन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बताया ODI वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं

Kane Williamson: इस साल आईपीएल के पहले ही मुकाबले में केन विलियमसन चोटिल होकर बाहर हो गए थे। वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे और चेन्नई सुपर किंग्स सामने थी। उसके बाद से विलियमसन रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उनको घुटने में चोट लगी थी।

अनुमान लगाये जा रहे हैं कि विलियमसन वर्ल्ड कप में खेलेंगे कि नहीं और उनकी रिकवरी कहां तक पहुंची है। कीवी टीम के कप्तान ने खुद ही इस मामले में चीजें साफ़ कर दी हैं। विलियमसन ने बताया है कि वह कब तक फिट होंगे और अभी स्थिति क्या है।

kane williamson

वीडियो जारी कर कीवी टीम के कप्तान ने कहा कि मैं हर सप्ताह के हिसाब से अपनी रिकवरी की योजना लेकर चल रहा हूँ। मैं प्रोग्रेस कर रहा हूं लेकिन इस पर किसी तरह टाइमलाइन लेकर नहीं चल रहा हूं। इस तरह की लम्बी इंजरी मुझे नहीं हुई है लेकिन अन्य लोगों को देखते हुए कह सकता हूं कि इसमें समय लगता है। बहुत ज्यादा आगे के बारे में सोचने पर चीजें मुश्किल हो सकती हैं।

विलियमसन ने कहा कि मैं छोटी चीजों का लक्ष्य लेकर एक सप्ताह की रिकवरी की योजना पर चलता हूं। छोटी चीजों को सही तरीके से करना ही अच्छा अनुभव है। यह सफर पूरी तरह से अच्छा नहीं होने वाला है। आपके रास्ते में कुछ बाधाएं और असफलताएँ भी आती है। आपको उनसे भी निपटना होता है।

गौरतलब है कि कीवी कप्तान विलियमसन इस टीम की एक अहम कड़ी है। साल 2015 और 2019 में दो बार लगातार कीवी टीम ने फाइनल मैच खेला। हालांकि दोनों बार न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। 2015 में उनको ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इसके बाद 2019 में कीवी टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कीवी टीम का प्रदर्शन एक बार फिर से देखने लायक होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+