Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs चेन्नई

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से जीतने का पूरा प्रयास किया गया। अंतिम दो ओवरों में काफी रोमांच देखने को मिला। इस समय महेंद्र सिंह धोनी और रविन्द्र जडेजा क्रीज पर खड़े थे।

टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बैटिंग करने के लिए राजस्थान रॉयल्स को बुलाया और रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद सैमसन भी 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से नितीश राणा ने धमाल मचा दिया।

kal ka match kon jeeta

नितीश राणा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 36 गेंदों का सामना कर 81 के स्कोर पर आउट हुए। उनके अलावा रियान पराग के बल्ले से भी 37 रनों की पारी देखने को मिली। इस तरह राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9 विकेट पर 182 रनों का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद, नूर अहमद और पथिराना ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

इसके बाद चेन्नई ने जवाबी पारी में रचिन रविन्द्र का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी आउट होकर चलते बने। राहुल त्रिपाठी ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 23 की पारी खेली। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्रीज के एक छोर से फिफ्टी जमाई। वह 44 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए।

शिवम दुबे और विजय शंकर सस्ते में आउट हो गए और बाद में जडेजा के साथ धोनी क्रीज पर थे। अंतिम दो ओवर में 39 रनों की दरकार थी और बाद में अंतिम 6 गेंदों में 20 रन चाहिए थे। धोनी 11 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। जडेजा 22 गेंदों में 32 रन बनाकर खड़े रहे और चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 176 तक पहुंचा। इस तरह रॉयल्स ने जीत दर्ज की और हसारंगा को 4 विकेट मिले। राजस्थान रॉयल्स की यह पहली जीत है और इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की यह दूसरी हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+