Kal Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में पंजाब को 2 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष ने अंत में धमाका कर टीम को लगभग जीत दिला दी थी लेकिन अंत में जरूरी रन नहीं बन पाए और हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया और यह फैसला सही साबित हुआ। हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद मार्करम खाता खोले बिना आउट हुए और अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद नितीश रेड्डी ने क्रीज पर आकर कुछ धमाकेदार शॉट खेले और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया। उन्होंने धांसू बैटिंग करते हुए 4 चौके और 5 छक्के जड़कर 37 गेंद में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल हैदराबाद को सपोर्ट किया।
अंत में अब्दुल समद ने भी कुछ अच्छे शॉट खेलते हुए 25 रनों की पारी खेल हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 182 रनों तक पहुंचा दिया। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह थे। उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा हर्षल पटेल और सैम करन ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के ओपनर बेयरस्टो बिना खाता खोले आउट हो गए और धवन 14 रन बनाकर चलते बने। प्रभसिमरन ने 4 और सैम करन ने 29 रन बनाए। सिकन्दर रजा सेट होने के बाद 28 रन बनाकर चलते बने और पंजाब की हार साफ़ दिखने लगी थी।
इसके बाद शशांक सिंह और आशुतोष ने धमाका करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा दी। दोनों ने अंत तक बल्लेबाजी कर पंजाब को जीत के करीब ला दिया। हालांकि पंजाब की टीम 6 विकेट पर 180 रन हासिल कर पाई लेकिन इन दोनों ने दिल जीत लिया। शशांक ने 25 गेंद में नाबाद 46 और आशुतोष ने 15 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए। हैदराबाद ने तीसरी जीत दर्ज की और पंजाब को तीसरी हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications