Kal Ka Match Kon Jeeta 19 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपना काम कर दिया। जिसका डर था, वही देखने को मिला। त्रिकोणीय सीरीज में पाक को हराने वाली न्यूजीलैंड टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में भी वही धाक जमकर रखी और जीत दर्ज करते हुए अभियान की शुरुआत की।
टॉस जीतकर पाक कप्तान रिजवान ने गेंदबाजी चुनी। कीवी टीम को कॉनवे (10) और विलियमसन (1) के रूप में दो झटके लगे। इसका बाद भी मामला नहीं संभल पाया। इस बार डैरिल मिचेल भी आउट होकर चलते बने और कीवी टीम की स्थिति खराब हो चली।

यहाँ विल यंग और लैथम ने टीम को संभाल लिया और पाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। इस इवेंट के पहले ही मैच में दोनों ने समझदारी से बैटिंग की और शतकीय भागीदारी कर डाली। विल यंग शतक जड़ने के बाद 107 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
उधर लैथम क्रीज पर टिके रहे और फिफ्टी जड़ने के बाद लम्बा खेलने का इरादा दर्शाया और सैकड़ा जमा दिया। इन सबके बीच फिलिप्स भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। उनके बल्ले से भी 61 रनों की पारी आई और न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट पर 320 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।
जवाब में खेलते हुए पाक ने साउद शकील का विकेट गंवाया। वह 6 रन बना चलते बने। उनके बाद खेलने आए रिजवान ने 3 और फखर जमान ने 24 रन जड़े। बाबर आज़म ने एक तरह से मैच हराने में बड़ी भूमिका निभाई। वह अपने क्रीज का कोना पकड़े रहे और 81 गेंद में फिफ्टी जड़ी। बाबर 64 रन बना आउट हुए, तब तक काफी देर हो गई।
खुशदिल शाह ने प्रयास करते हुए 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी जमाई लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा था। वह 69 रन बनाकर आउट हो गए और पाक टीम भी 260 के कुल स्कोर पर आउट होकर 60 रनों से मैच हार गई। कीवी टीम के लिए सैंटनर और ओ'रूर्के ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications