Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs सनराइजर्स हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला केकेआर के नाम रहा। यह मैच काफी रोमांचक रहा है। केकेआर ने यह मुकाबला 4 रनों के अंतर से जीतकर हैदराबाद को पटखनी दी और लीग में बेहतरीन अंदाज से शुरुआत की।

ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। सुनील नारेन 2, वेंकटेश अय्यर 7 और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। केकेआर की स्थिति खराब हो गई।

kal ka match kaun jeeta

इस बीच फिलिप साल्ट ने क्रीज पर टिककर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई और 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद आंद्रे रसेल ने गदर मचाते हुए धांसू बल्लेबाजी की। उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 20 गेंदों में फिफ्टी जमाई। रसेल ने 25 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 64 रन बनाकर केकेआर को 7 विकेट पर 208 रन बनाए। नटराजन ने 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों 32-32 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से कुछ और विकेट गिर गए और हैदराबाद मुश्किल में आ गई लेकिन हेनरिक क्लासेन ने वही किया, जो केकेआर के लिए रसेल ने किया था। वह 29 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हो गए और हैदराबाद 4 रन से हार गई। स्टार्क ने 4 ओवर में 53 रन खर्च किये, उनके एक ही ओवर में चार छक्के आए।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच पंजाब ने जीत लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने इसका पीछा करते हुए 6 विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया और लीग में धाकड़ अंदाज में जीत के साथ शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+