Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत v ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में भारतीय टीम ने धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से लगभग बाहर कर दिया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैटिंग करने के लिए बुलाया। इसके बाद विराट कोहली बिना खाता खोले चले गए। यहाँ से रोहित शर्मा और ऋषभ पन्त ने पारी आगे बढाई लेकिन पन्त भी 15 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रोहित शर्मा ने धाकड़ बैटिंग जारी रखी और स्टार्क को एक ओवर में 29 रन जड़े।

रोहित शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी जमा दी। सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर चले गए। रोहित दुर्भाग्य से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 41 गेंद में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या ने निचले क्रम से नाबाद 27 रन बनाए और शिवम दुबे ने 28 रन बनाए। इस तरह भारत का स्कोर 5 विकेट पर 205 रनों तक पहुँच गया। स्टार्क और स्टोइनिस को 2-2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज दिखाया और साथ में मिचेल मार्श भी टिक गए। मार्श 37 पर कुलदीप यादव ने आउट कर दिया और यही मैक्सवेल के साथ हुआ।
मैक्सवेल को भी कुलदीप यादव ने 20 रन पर आउट किया। इन विकेटों के गिरने से ट्रेविस हेड के ऊपर दबाव बढ़ गया। वह भी अंततः 76 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाद में ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य मुश्किल हो गया और टीम 7 विकेट पर 181 रन बना पाई। भारत के लिए अर्शदीप ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई है।












Click it and Unblock the Notifications