Kal Ka Match Kon Jeeta 16 Feb: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs यूपी

Kal Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में कल का मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। पिछले मैच में हार का सामना करने के बाद गुजरात की टीम के लिए राहत की खबर रही। आरसीबी ने गुजरात को पराजय किया था।

टॉस जीतकर गुजरात ने फील्डिंग करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित कर दिया। यूपी की ओपनर वृंदा दिनेश महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद भी मामला नहीं रुका। एक और विकेट गिरा।

kal ka match kon jeeta

मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का कम कप्तान दीप्ति शर्मा ने किया। उनके बल्ले से 27 गेंदों में 39 रनों की पारी आई। दीप्ति के आउट होने के बाद मामला खराब होता चला गया। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होती रहीं और टीम 9 विकेट पर 143 का स्कोर हासिल कर पाई। गुजरात के लिए प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की टीम से बेथ मुनी बिना खाता खोले ही आउट होकर चली गईं। उनके बाद क्रीज पर आईं हेमलता की स्थिति भी यही रही और वह भी अपना खाता खोले बगैर आउट होकर चली गईं। यहाँ से एश्ले गार्डनर ने पारी संभाली।

गार्डनर ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की और एक शानदार फिफ्टी जमाई। वह 32 गेंद में 52 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। हरलीन देओल और डोटिन ने क्रमशः 34 और 33 रनों की नाबाद पारियां खेलते हुए गुजरात की टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+