Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs केकेआर

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में बुधवार का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। केकआर की टीम ने इस मैच में भी धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स को पहले ओवर से ही इस मैच में केकेआर ने मौका नहीं दिया और लगातार गदर मचाया।

टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सुनील नारेन और फिलिप साल्ट ने तबाही मचाते हुए पहले विकेट के लिए 60 रनों की धाकड़ भागीदारी की। इस दौरान साल्ट 18 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सुनील नारेन खेलते रहे।

kal ka match kon jeeta

सुनील नारेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 21 गेंद में फिफ्टी जमाने में सफल रहे और इसके बाद भी टिके रहे। उनके साथ नए खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी भी टिके। वह भी अपना अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। सुनील नारेन 39 गेंदों का सामना कर 85 पर आउट हुए, रघुवंशी ने 27 गेंद में 54 रन जड़े।

उनके बाद रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल के बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। रिंकू ने कुछ छक्के जमाए और 8 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 41 रन बनाए और केकेआर का स्कोर 7 विकेट पर 272 रन पर पहुँच गया। नोर्खिया ने 3 और इशांत ने दिल्ली के लिए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की स्थिति खराब हो गई। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 10 और डेविड वॉर्नर 18 पर आउट हो गए। उनके बाद भी मामला जारी रहा। मिचेल मार्श और अभिषेक पोरेल खाता नहीं खोल पाए। यहाँ से पन्त और स्टब्स का धमाका देखने को मिला।

पन्त ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 गेंद में 55 रन बनाए। स्टब्स ने भी 32 गेंद का सामना करते हुए 54 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और दिल्ली की पारी 166 पर समाप्त हो गई। इस तरह केकेआर ने 106 रनों से जीत दर्ज की। केकेआर अंक तालिका में अब टॉप पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+