Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 279 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 282 रन बनाकर मैच जीत गई।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कुसल परेरा 4 रन बनाकर आउट हो गई। मेंडिस और निसंका के बीच अर्धशतकीय भागीदारी की। समरविक्रमा न 41 रनों की पारी खेली। मैथ्यूज को टाइम आउट देने के बाद विवाद देखने को मिला।

असलंका ने एक छोर पर खड़े होकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह शतक जड़ने में सफल रहे। असलंका ने 108 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम 279 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश ने भी दो विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन बाद में शाकिब अल हसन और नजमुल शान्तो ने मिलकर धमाका किया। दोनों के बीच एक बड़ी शतकीय भागीदारी देखने को मिली। शाकिब और शान्तो दोनों ने ही फिफ्टी जमाई।
शाकिब अल हसन 82 रन बनाकर आउट हो गए। नजमुल हसन शान्तो ने 90 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने अंततः 7 विकेट पर 282 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मधुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम अब आधिकारिक रूप से टॉप 4 की दौड़ से बाहर हो गई।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications