Kal Ka Match Kon Jeeta 19 May: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta 19 May: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवीं टीम बन गई है जो प्लेऑफ से बाहर हो गई है। सोमवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद को मिली जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 19 May)
इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 59 रन बनाए, जो उनकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन थे। वहीं, लखनऊ के गेंदबाजों में दिग्वेश राठी ने दो विकेट चटकाए, जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

प्लेऑफ की रेस से लखनऊ बाहर
इस मैच में लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें बड़ा टोटल बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और लक्ष्य को आसानी से हासिल किया, जिससे लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा। अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह अहम जीत उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, दिगवेश राठी, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, शार्दुल ठाकुर, डेविड मिलर।












Click it and Unblock the Notifications