Kal Ka Match Kon Jeeta 17th May: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta 17th May: आईपीएल 2025 का 58वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। मैच रद्द होने के बाद रजत पाटीदा की कप्तानी वाली आरसीबी टीम अंक तालिका में 17 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
बारिश के कारण केकेआर बाहर (Kal Ka Match Kon Jeeta 17th May)
वहीं, केकेआर 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। हालांकि, केकेआर की टीम का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। इस रद्द हुए मैच ने प्लेऑफ की उम्मीदों को समाप्त कर दिया, जबकि आरसीबी की स्थिति मजबूत हो गई है। आरसीबी अब प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ टॉप टू में जगह बनाने की भी बड़ी दावेदार बन गई है।

केकेआर का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
आईपीएल 2025 में केकेआर का सफर कुछ खास नहीं रहा। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (आठवें स्थान), राजस्थान रॉयल्स (नौवें स्थान) और चेन्नई सुपर किंग्स (दसवें स्थान) की टीमें भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पिछले साल की विजेता केकेआर के प्रदर्शन ने फैंस को निराश किया।
टॉप पर पहुंच गई आरसीबी की टीम
दूसरी तरफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में आठ जीत के साथ टॉप पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पछाड़ते हुए 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पछाड़ दिया है। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा, जोश हेज़लवुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications