Kal Ka Match Kon Jeeta 13 Sept: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta 13 Sept: एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला शुक्रवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। ग्रुप-बी के इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
बांग्लादेश की पारी रही फीकी (Kal Ka Match Kon Jeeta 13 Sept)
बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। वानिंदु हसरंगा ने अपनी फिरकी से बांग्लादेश के मध्यक्रम को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने लिटन दास (28) और मेहदी हसन को आउट किया। 60 रन तक पहुंचते-पहुंचते बांग्लादेश के पांच विकेट गिर गए और ऐसा लग रहा था कि टीम 120 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

बांग्लादेश ने बनाए 139 रन
इस कठिन समय में जाकिर अली और शमीम हुसैन ने बेहतरीन साझेदारी की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 86 रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जाकिर 41 रन और शमीम 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए।
श्रीलंका की बल्लेबाजी दमदार
140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी लड़खड़ाई। मुस्तफिजुर रहमान ने केवल 13 रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस का विकेट लेकर बांग्लादेश को उम्मीद दी। हालांकि इसके बाद श्रीलंका ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली। पथुम निसांका ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि कामिल मिशारा ने बेहतरीन अंदाज में उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर बांग्लादेश के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। श्रीलंका ने 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।
बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।












Click it and Unblock the Notifications