Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - श्रीलंका vs बांग्लादेश

Asia Cup 2023 Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को खेले गए इस मैच को श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई और नजमुल हसन शान्तो के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। शान्तो ने 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बांग्लादेश की पूरी टीम 164 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

sri lanka vs bangladesh

श्रीलंकाई टीम के लिए पथिराना ने 4 और तीक्ष्णा ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए शुरुआत श्रीलंका की भी खराब रही। तीन बल्लेबाज 30 रन 43 रन तक आउट हो गए थे। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज समरविक्रमा और असलंका ने मोर्चा संभाल लिया।

समरविक्रमा ने बेहतरीन फिफ्टी जमाई और 54 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके साथ खेल रहे असलंका के बल्ले से भी फिफ्टी आई। वह अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ले गए। असलंका के बल्ले से नाबाद 62 रनों की पारी देखने को मिली। कप्तान शनाका नाबाद 14 रन बनाकर लौटे। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की। बांग्लादेश की टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन को सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल हुए। बोर्ड पर रन नहीं होने से गेंदबाज कुछ कर नहीं पाए।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी थे

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+