Kal ka Match Kaun jeeta: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs चेन्नई
SRH vs CSK, Kal ka Match Kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार झेलनी पड़ी है। शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद को मिली जीत
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करैम ने मैच विनिंग पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी रन निकले। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चेन्नई की कमजोर गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया।

चेन्नई ने बनाए थे 165 रन
इससे पहले शिवम दुबे के 30 गेंदों पर 35 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की पारी की बदलौत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 165 रन बनाए थे। लेकिन हैदराबाद की इस पिच पर जीत के लिए यह लक्ष्य काफी नहीं था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र का फॉर्म में नहीं होना चेन्नई के लिए परेशानी को बढ़ाने का काम कर रही है।
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करैम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications