Kal Ka Match Kaun Jeeta 12 May: कल का मैच कौन जीता - आरसीबी vs दिल्ली
Kal Ka Match Kaun Jeeta 12 May: आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी दे दी है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 188 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 147 रन ही बना सकी। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने चार विकेट गंवा दिए। दिल्ली की टीम ने महज 30 के स्कोर पर चार खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 187 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 140 रन पर सिमट गई।
आरसीबी को मिली जीत
शुरुआती मुकाबलों में लगातार हार झेलने के बाद आरसीबी ने दमदार वापसी की है। आरसीबी ने अपने पिछले पांच मुकाबलों को जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस में भी खुद को जीवित रखा है। दिल्ली को पहले ही ओवर में झटका लगा। स्वप्निल सिंह ने डेविड वॉर्नर को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वॉर्नर एक रन बनाकर आउट हुए।

मैकगर्क हुए रन आउट
यश दयाल की गेंद पर शाई होप ने सीधा शॉट खेला और गेंद गेंदबाज यश के हाथों से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट पर जा लगी। तब जेक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज से बाहर थे और वह रन आउट हो गए। मैकगर्क के आउट होते ही मैच पूरी तरह से पलट गया। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है, लेकिन टीम के लिए आगे की राह काफी कठिन हो गई है।
अक्षऱ पटेल ने खेली कप्तानी पारी
दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षऱ पटेल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और तीन छक्के लगाकर 57 रन बनाने का काम किया। अक्षर पटेल ने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications