T20 World Cup: कब, कहाँ और किसके खिलाफ होगा भारत का सेमीफाइनल मैच, वर्ल्ड कप की टॉप 4 टीमें निर्धारित

T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में धांसू प्रदर्शन किया है। अब तक टीम इंडिया को एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारतीय टीम ने लीग चरण से लेकर सुपर आठ तक सभी मैचों में विपक्षी टीमों को पटखनी देने में सफलता हासिल की है।

टीम इंडिया ने सुपर आठ के गुप 1 में टॉप किया है। इस चरण के सभी तीनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए कुल 6 अंकों के साथ अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है। अब सेमीफाइनल मैचों की तरफ मामला चला गया है। टीम इंडिया वहाँ भी धमाका करने का प्रयास करेगी।

indian team

सेमीफाइनल में भारतीय टीम को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। सामने एक ऐसी टीम है, जो कुछ भी करने की क्षमता रखती है और खिलाड़ी भी काफी धांसू हैं। हालांकि टीम इंडिया भी कम नहीं है। रोहित शर्मा भी फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे हैं।

भारत का सेमीफाइनल किसके खिलाफ है

टीम इंडिया को अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इंग्लैंड की टीम को सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया से जंग होनी है।

भारत का सेमीफाइनल कब होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया का यह मुकाबला 27 जून को खेला जाना है। इससे पहले दो अन्य टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत का सेमीफाइनल कहाँ होगा?

टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला गयाना में होना है। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे मैदान पर उतरेगी। मैच का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होना है।

सेमीफाइनल की चारों टीमें कौन सी हैं

भारत और इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मैच में बांग्लादेश को पराजित करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह हासिल की है। अफगान टीम का सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका से 26 जून को त्रिनिदाद में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+