IND vs BAN: कब और कहाँ खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला?

IND vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान को उनके घर में टेस्ट सीरीज हराकर आई बांग्लादेशी टीम की हेकड़ी भारत में आते ही निकल गई। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को बुरी तरह पराजित करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। चेन्नई टेस्ट मैच चार दिन से कम समय में समाप्त हो गया।

दो मैचों की सीरीज में लीड लेने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है और बांग्लादेश के लिए अब मामला कहीं से भी आसान नहीं कहा जा सकता है। बांग्लादेश की टीम के ऊपर पूरी तरह से दबाव रहने वाला है। दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने वाला है।

india and bangladesh

भारत-बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट कब होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट मैच चार दिनों में ही समाप्त हो गया, इस वजह से ब्रेक के लिए एक दिन एक्स्ट्रा मिल गया है। दोनों टेस्ट मैचों के बीच तीन दिन का गैप रखा गया था। अब यह बढ़कर चार दिनों का हो गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 26 सितम्बर से शुरू होगा।

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कहाँ होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऐसे मैदान पर खेला जाएगा, जहाँ बैटिंग भी अच्छी हो सकती है तथा स्पिनर भी अपना कमाल दिखा सकते हैं। यह मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

भारत-बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट कहाँ देखें?

दूसरा टेस्ट मुकाबला टीवी और ओटीटी दोनों जगह देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 के अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा पर यह मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू होगा।

भारतीय टीम का लक्ष्य क्लीन स्वीप

टीम इंडिया इस मैच में एक ही लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरने वाली है और वह है क्लीन स्वीप। इसके अलावा टीम इंडिया कुछ नहीं देख रही है। हालांकि सीनियर प्लेयर्स की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है लेकिन एक ही पारी में यह फॉर्म वापस आ सकती है। युवा खिलाड़ी धांसू खेल दिखा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+