केएल राहुल चोटिल है तो क्यों टीम में शामिल किया? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाया सीधा सवाल

KL Rahul: अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम में कुल 17 नामों का ऐलान किया गया है। भारतीय टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। दोनों चोट के बाद वापस लौटे हैं।

केएल राहुल को एक नया निगल है और वह शुरुआती 1-2 मैचों में शायद नहीं खेल पाएंगे। 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने राहुल के सलेक्शन पर सवाल उठाया है।

kl rahul

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि आपने केएल राहुल के निगल की बात के एही। अगर उनको निगल है तो टीम में शामिल मत करो। अगर चयन के समय कोई खिलाड़ी फिट नहीं है तो उसे नहीं चुनना चाहिए। हमारी पॉलिसी यही थी कि सलेक्शन के दिन फिट नहीं है, तो खिलाड़ी को शामिल मत करो।

श्रीकांत ने कहा कि अगर आप राहुल को वर्ल्ड कप के लिए टीम में लाना चाहते हैं, तो लाओ क्योंकि वह अलग मामला है। अगर वे कह रहे हैं कि राहुल कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे इस वजह से ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में हमने संजू सैमसन को शामिल किया है। यह सब क्या हो रहा है?

गौरतलब है कि केएल राहुल की चोट आईपीएल से है। वह आईपीएल को बीच में छोड़कर गए थे। इसके बाद उनको सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है। इसके बाद एनसीए में काफी समय तक अपने रिहैब पर काम करने के बाद केएल राहुल की वापसी हुई है। हालांकि नए निगल का पुरानी चोट से कोई सम्बन्ध नहीं है।

टीम इंडिया में तिलक वर्मा के रूप में एक नया चेहरा शामिल किया गया है। वह भारतीय टीम के साथ एशिया कप में रहेंगे और पचास ओवर के प्रारूप में डेब्यू भी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी चोट के बाद वापस टीम इंडिया में लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+