IPL 2024: प्लेऑफ से पहले RR-RCB को लगा बड़ा झटका, शतकवीर ने छोड़ा टीम का साथ, कोहली भी परेशान

T20 World Cup 2024, Jos Buttler News: राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ से दूर है। राजस्थान रॉयल्स को पिछले तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती 9 में से 8 मुकाबले में जीत हासिल करने वाली राजस्थान को हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीन हार के बाद राजस्थान की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

राजस्थान को बड़ा झटका

राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन दो मुकाबले और खेलने हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। लेकिन क्वालिफिकेशन के लिए राजस्थान रॉयल्स को कम से कम एक मुकाबले को जीतना जरूरी है। इतने महत्वपूर्ण समय पर राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी ने टीम का साथ छोड़ दिया है।

Jos Buttler 1

जोस बटलर ने छोड़ा टीम का साथ

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इंग्लैंड लौट गए हैं और मौजूदा सीजन में बचे हुए मुकाबले के लिए वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। बता दें कि इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मुकाबला 22 मई को हेडिंग में खेला जाएगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी जो आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। वह वापस लौट आएंगे। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने इस सीजन शतक भी लगाया था।

मुश्किल में फंसी आरसीबी

जोस बटलर टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। राजस्थान की बात करें तो राजस्थान की टीम फिलहाल 12 मैचो में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान के अलावा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को भी बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले विल जैक्स भी वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं।

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी बल्लेबाज फिल सॉल्ट भी जल्द ही वापस इंग्लैंड लौटेंगे। साल्ट आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में साल्ट इंग्लैंड चले जाएंगे। मौजूदा आईपीएल में खेल रहे इंग्लैंड की विश्व कप टीम के बाकी खिलाड़ियों के इस सप्ताह वापस आने की उम्मीद है। मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुर्रन जैसे खिलाड़ी कुछ दिनों में स्वदेश लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+