Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: जो रूट बना देंगे भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन-द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का गेम अलग लेवल का है। वह इस समय वर्ल्ड के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी कहे जा सकते हैं। नियमत उनके बल्ले से रन आते रहे हैं। इंग्लैंड की सफलता में रूट ने अपना अहम योगदान दिया है। उनका आगामी असाइनमेंट भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज है।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 20 जून से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। टेस्ट क्रिकेट में वह सचिन तेंदुलकर के एक बड़े कीर्तिमान के पीछे चल रहे हैं और इस सीरीज के पहले ही टेस्ट में इसे हासिल करते हुए धमाल मचा सकते हैं।

ind vs eng

रूट टेस्ट में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल करने से सिर्फ 28 रन दूर हैं। अगर वह पहले टेस्ट मुकाबले में रनों का यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो सचिन, द्रविड़, कैलिस और पोंटिंग जैसे प्लेयर्स को पीछे छोड़ने का काम कर देंगे। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं।

दरअसल रूट 13000 टेस्ट रन बनाने से कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। वर्ल्ड में 155 से कम मैचों में यह आंकड़ा हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। अन्य सभी प्लेयर्स ने इस आंकड़े को हासिल करने के लिए ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इससे रूट की क्षमता और कौशल का पता चलता है। जैक्स कैलिस ने 159 मैचों का सामना करते हुए यह आंकड़ा हासिल किया था।

IND vs ENG: पारियों के हिसाब से रूट पीछे

बात अगर कम पारियों में यह आंकड़ा हासिल करने की आती है, तो वहां तेंदुलकर टॉप प्लेयर हैं। जो रूट उनसे पीछे रह गए हैं। तेंदुलकर ने इस आंकड़े को हासिल करने के लिए 266 पारियां खेली थीं। रूट अब तक 278 पारियां खेल चुके हैं, एक पारी और होने पर संख्या 279 पारियों तक पहुँच जाएगी। कैलिस ने 269, पोंटिंग ने 275 और द्रविड़ ने 277 पारियां खेली थीं। पारियों के हिसाब से रूट सबसे धीमे बल्लेबाज बन जाएंगे।

IND vs ENG: शतकों का रिकॉर्ड निशान पर

रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में फ़िलहाल 36 शतकीय पारियां हैं। वह अपना आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। अगर वह 16 शतक और जड़ते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के जादुई आंकड़े को पार कर डालेंगे। फ़िलहाल इस आंकड़े के लिए उनको नियमित खेलना पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+