Eng vs WI: जो रूट ने शतक जड़ कर ली 3 दिग्गजों की बराबरी, विराट कोहली छूट गए काफी पीछे

England vs West Indies, 2nd Test Joe Root Century: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 32वां शतक लगाया। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका छठा टेस्ट शतक है।

विराट कोहली ने जड़े हैं 29 शतक

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली अभी काफी पीछे हैं। विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अब तक सिर्फ 29 शतक लगाए हैं। पिछले कुछ सालों से वह टेस्ट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

England vs West Indies 1

रूट ने कोहली को पछाड़ा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने टेस्ट में शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन अपना 32वां टेस्ट शतक बनाया। यह उपलब्धि ट्रेंट ब्रिज में दूसरी पारी के दौरान हासिल की गई, जबकि पहली पारी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

कर ली स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन की बराबरी

रूट ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने रविवार यानी 21 जुलाई को दूसरे सत्र के दौरान 158 गेंदों में शतक पूरा किया। ​​इस शतक के साथ ही वह स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन की बराबरी पर आ गए हैं, जिनके नाम भी 32-32 टेस्ट शतक हैं।

कोहली से होंगी उम्मीदें

इसके अलावा रूट ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के 32 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। रूट ने अपनी 260वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की और अब वह इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक के 33 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के करीब हैं। रूट, स्मिथ और विलियमसन के साथ 'फैब फोर' का हिस्सा कोहली के नाम फिलहाल 29 टेस्ट शतक हैं। करीब तीन साल तक फॉर्म से जूझने के बाद कोहली ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक लगाकर वापसी की थी। आने वाले समय में कोहली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+