ICC Rankings: जो रूट और हैरी ब्रूक ने टेस्ट रैंकिंग में मचाई तबाही, रोहित शर्मा को धकेल दिया नीचे

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के बाद आज आईसीसी ने रैंकिंग जारी कर दी। हैरी ब्रूक ने इसमें बेहतरीन छलांग मारी है। जो रूट को भी फायदा हुआ है। इसके अलावा कुछ बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इसमें है।

टॉप पर अब भी कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन ही हैं। उनके कुल 859 अंक हैं लेकिन जो रूट उनके काफी करीब आ गए हैं। रूट 852 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वह विलियमसन को पीछे छोड़ सकते हैं। उधर हैरी ब्रूक की रैंकिंग में उछाल आया है।

root and brook

चार स्थानों की छलांग लगाते हुए हैरी ब्रूक अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 771 अंकों की है। विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेली गई शतकीय पारी का सीधा फायदा हैरी ब्रूक हो हुआ है। उनके ऊपर आने से कुछ बल्लेबाजों को नुकसान हुआ और वे नीचे चले गए।

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म की रैंकिंग को नुकसान हुआ है। वह चौथे स्थान पर हैं और कीवी खिलाड़ी डैरिल मिचेल भी अंकों में बराबर होने की वजह से बाबर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ छठे और भारत के कप्तान रोहित शर्मा सातवें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

टॉप दस में भारत से यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। जायसवाल नम्बर आठ पर हैं और कोहली दसवें स्थान पर हैं। इस तरह भारतीय टीम से तीन खिलाड़ी टॉप दस में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी करुणारत्ने नौवें स्थान पर बने हैं।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अभी एक मुकाबला और है। इसमें अगर रूट बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो वह रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल कर सकते हैं। विलियमसन की कुर्सी को खतरा नज़र आ रहा है। ब्रूक के पास भी और ऊपर जाने का मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+