IPL Auction 2025: आरसीबी ने कर दी तूफानी विकेटकीपर पर पैसों की बारिश, 10 गुना ज्यादा रकम में खरीदा
IPL Auction 2025: आरसीबी ने आईपीएल नीलामी में शुरुआती एक घंटे में खामोश रहने के बाद बिड वॉर में हिस्सा लिया। आरसीबी ने अपनी टीम में जरूरत के हिसाब से प्लेयर्स चुने और विकेटकीपर भी खरीद लिया। पहले से तय करके जिस खिलाड़ी के लिए आए थे, उसी के लिए बिड वॉर में हिस्सा लिया।
दिनेश कार्तिक पिछले सीजन आरसीबी के लिए बतौर विकेटकीपर खेले थे। उनके संन्यास के बाद आरसीबी को कोई नया कीपर लेना ही था। पंजाब किंग्स के लिए खेलकर सुर्ख़ियों में आने वाले जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

जितेश शर्मा के लिए आरसीबी ने कुछ टीमों के साथ बिड वॉर में हिस्सा लिया। एक करोड़ बेस प्राइस से यह बोली दस गुना आगे तक चली गई। आरसीबी ने अंत तक पीछा नहीं छोड़ा और 11 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ जितेश शर्मा को अपने साथ शामिल कर लिया।
जितेश के आईपीएल करियर को देखा जाए, तो उनका धांसू स्ट्राइक रेट आकर्षित करता है। उन्होंने इस लीग में 151 के स्ट्रीक रेट से रन बनाए हैं। कुल 40 मुकाबले खेलकर जितेश शर्मा ने 730 रन बनाए हैं। नाबाद 49 रन उनका उच्चतम स्कोर है। इस सीजन आरसीबी के लिए वह अहम भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications